बिल्सी (बदायूं)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को बिल्सी तहसील में लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चार घंटे कार्य बहिष्कार किया। इससे तहसील में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित रहे और विभिन्न कार्यों से पहुंचे फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कार्य बहिष्कार के दौरान लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। संघ के प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने शनिवार को तहसील दिवस का बहिष्कार किया है। उन्होंने बताया कि आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संघ लंबे समय से शासन स्तर पर अपनी मांगें रखता आ रहा है।
Budaun Amarprabhat