Breaking News

मोबाइल टावर में लगी आग, कंट्रोल रूम और वायरिंग जली

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। नगर की गणेश कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। आग ने टावर के कंट्रोल रूम, केबिन और वायरिंग को अपनी चपेट में ले लिया। टावर से उठती ऊंची लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने आग की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो बाद में वायरल हो गया। आग लगने के कारणों और नुकसान का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई

Spread the loveबिसौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय करखेड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल …