भदोही। जनपद भदोही में अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों से संवाद किया गया।
कार्यक्रम में कहा गया कि कालीन निर्माण से जुड़े पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक और नई डिजाइन से जोड़ने की जरूरत है। कारीगरों की कला और कौशल को बाजार उपलब्ध कराने तथा नई डिजाइन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
इंडिया कारपेट एक्सपो के 50 वर्ष पूरे होने पर इससे जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं, उद्यमियों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन में कालीन उद्योग की परंपरा, आधुनिक तकनीक और बदलते बाजार की जरूरतों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
Budaun Amarprabhat