Breaking News

मालवीय आवास गृह में 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती

Spread the love

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती छह अक्टूबर को मालवीय आवास गृह में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में सदर तहसील क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हवन-पूजन, पुष्प अर्पित करने तथा मिष्ठान वितरण के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी छह अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने उसहैत, दातागंज, म्याऊं, कादरचौक, बिनावर, उझानी और कछला क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विद्यालय में बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम, हेलमेट और सीट बेल्ट का बताया महत्व

Spread the loveबदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के तहत गुरुवार को परिवहन एवं यातायात पुलिस विभाग …