बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-14 व अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ अथर्व मिल्क फूड्स के डायरेक्टर अवनीश चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क की पाठशाला है।
प्रतियोगिता में जिलेभर के कई इंटर कॉलेजों की टीमों ने लीग मैचों में शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलता है और जिले की टीम मंडल स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।
समापन अवसर पर मंडलीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को अथर्व मिल्क फूड्स की तरफ से मेडल और स्पोर्ट्स टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ओमवीर यादव, अनूप सिंह, दिनेश पाल सिंह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। अंत में जनपद की अंडर-14 और अंडर-17 टीमों की घोषणा की गई, जो 9 अक्टूबर को पीलीभीत में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में बदायूं का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Budaun Amarprabhat