Breaking News

करंट की चपेट में आने से सराफा कारोबारी के बेटे की मौत

Spread the love

बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के डीएम रोड स्थित पार्किंग में सोमवार दोपहर कैमरे ठीक कराते समय करंट लगने से 22 वर्षीय आदित्य महाजन की मौत हो गई। आदित्य सराफा कारोबारी के बेटे थे।

बताया गया कि करीब 1:30 बजे आदित्य पार्किंग में लगे कैमरे ठीक करा रहे थे। इसी दौरान कैमरे के बोर्ड से निकले तार के संपर्क में उनका हाथ आ गया। करंट लगने से वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें तत्काल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के 1400 पदों पर भर्ती, 7 से 29 अक्टूबर तक लगेंगे ब्लॉकवार कैंप

Spread the loveबदायूं। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद और एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में …