बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कुलचौरा गांव के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के गांव नंदलाल टाली निवासी उपेंद्र अपने दोस्त बंटी के साथ अलापुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बदायूं-अलापुर मार्ग पर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और साइनबोर्ड से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
संवाददाता
Budaun Amarprabhat