Breaking News

देवनागरी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लखनऊ यात्रा में लिया विज्ञान और क्रिकेट का अनुभव

Spread the love

उझानी। देवनागरी इंटर कॉलेज उझानी के विद्यार्थियों ने लखनऊ की शैक्षिक एवं खेल यात्रा में विज्ञान, मनोरंजन और क्रिकेट का अनुभव लिया। विद्यार्थियों ने साइंस सिटी में वैज्ञानिक गतिविधियों और प्रयोगों की जानकारी ली। इसके बाद लुलु मॉल का भ्रमण किया।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह अक्टूबर को खेला गया पहला टी-20 मैच भी देखा। मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया। भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन बनाए, जबकि इशान किशन ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। पदार्पण कर रहे नमन धीर ने तीन विकेट लिए।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी यात्राएं विद्यार्थियों के ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की प्रो. अंकिता जैन ने ईजाद की डिवाइस, ऑटो टंग क्लीनर से चमकेगी जीभ

Spread the loveयूपी राइज- 2026 इवेंट के दो अवार्ड तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज …