आसफपुर। विकास खंड आसफपुर के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में आशा बहुओं, संगिनियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों ने ‘समान कार्य-समान वेतन’ लागू करने और सेवाओं के स्थायीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और सरकार की हर योजना को जन-जन तक पहुंचाती हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों ने दोटूक चेतावनी दी कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह आंदोलन और धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान सीएचसी परिसर में बड़ी संख्या में आशा व संगिनी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। धरने में मुख्य रूप से राजकुमारी, देवकी, बाला यादव, कोषाध्यक्ष मंजू, शिमला, मोर श्री, सुमन, आरती सक्सेना, राजेश्वरी, फूलवती, संतोष, अनुराधा, रेशु, धर्मवती, रेशमी, जयश्री, इंदिरा सिंह, सुधा, नीतू, रेखा और अर्चना यादव सहित कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। सभी ने एक सुर में अपनी आवाज बुलंद करते हुए जल्द से जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की।
Budaun Amarprabhat