Breaking News

शिक्षा मंत्री के आवास पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Spread the love

लखनऊ। 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ अभ्यर्थी दंडवत मुद्रा में बैठकर अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करते नजर आए। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें शिक्षा मंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया गया था। इसी के तहत वे मंत्री के आवास पहुंचे, लेकिन शाम तक मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने कहा कि भर्ती में आरक्षण के नियमों के पालन को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांग उठा रहे हैं। उन्होंने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू कर आरक्षण संबंधी विसंगतियों का समाधान करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की प्रो. अंकिता जैन ने ईजाद की डिवाइस, ऑटो टंग क्लीनर से चमकेगी जीभ

Spread the loveयूपी राइज- 2026 इवेंट के दो अवार्ड तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज …