Breaking News

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज

Spread the love

कोल्हाई-बिहारीपुर में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी
बदायूं। 114 बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हाई एवं बिहारीपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ स्तर पर विशेष गतिविधियां देखने को मिलीं। अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा बूथ भाग संख्या 215, 216 एवं 218 पर मतदाता सूची से संबंधित कार्य किया गया। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची में संशोधन कराने तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों को सूची में शामिल कराने पर विशेष फोकस रहा।
अभियान के क्रम में ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता बनने के प्रति जागरूक किया गया। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म नंबर-6 भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। बीएलओ ने बूथ पर उपस्थित रहकर लोगों से आवश्यक आवेदन प्राप्त किए और मतदाता सूची से जुड़े कार्य निपटाए।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष चंद्रपाल, रंकज शाक्य भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की गतिविधियों का जायजा लिया।लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना बेहद अहम है। इसी उद्देश्य से 114 बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

निःशुल्क शिक्षा और नवाचारों के लिए तरुण कुमार ‘राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2026’ से अलंकृत

Spread the loveबदायूं। जिले के युवा शिक्षक तरुण कुमार ने शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र …