Breaking News

राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ और विधायक बब्बू भैया ने किया भामाशाह प्रतिमा, कान्हा गौशाला व शिव मंदिर हॉल का लोकार्पण

Spread the love

दातागंज। नगर पालिका परिषद दातागंज में विकास कार्यों की कड़ी में एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरु’ एवं दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके उपरांत परा स्थित आधुनिक कान्हा गौशाला तथा नवनिर्मित शिव मंदिर हॉल का विधिवत लोकार्पण कर इन्हें आम जनता को समर्पित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने विधायक राजीव कुमार सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दातागंज में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा सरकार में शहरों और गांवों का सर्वांगीण विकास पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है।
विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि क्षेत्र की जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दानवीर भामाशाह का त्याग और समर्पण समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि कान्हा गौशाला से निराश्रित गोवंश को संरक्षण मिलेगा और शिव मंदिर हॉल से नगरवासियों को धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सुविधा होगी।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, भाजपा नेता तेजपाल सागर, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप कुमार गुप्ता, विनोद अग्रवाल, दिनेश चंद्र गुप्ता, विजय सिंह पालू, देवेश तोमर, अजय गुप्ता एडवोकेट, दीपक गुप्ता, राजीव सिंह तोमर सहित नगर के व्यापारी, पत्रकार और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कैकेयी के हठ के आगे झुके महाराज दशरथ, श्रीराम को हुआ वनवास

Spread the loveपिंडौल। तहसील बिल्सी के अंतर्गत ग्राम पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी के …