Breaking News

डेढ़ करोड़ से बने राजकीय कृषि एवं डिजिटल सेंटर का लोकार्पण, किसानों को अब क्षेत्र में ही मिलेंगी सुविधाएं

Spread the love

बदायूं। विकासखंड सालारपुर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय कृषि एवं डिजिटल सेंटर का बुधवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि पहले किसानों को बीज और कृषि सामग्री के लिए दूर बिनावर जाना पड़ता था। अब इस केंद्र के शुरू होने से सालारपुर और आसपास के गांवों के किसानों को स्थानीय स्तर पर उन्नत बीज, कृषि सामग्री और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के प्रो. राजुल रस्तोगी दिल्ली में मेडिकल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डिपार्टमेंट ऑफ …