Breaking News

दीपावली पर बदायूं शहर को मिली करीब एक करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पांच वार्डों में बनेंगी सीसी सड़कें और नालियां

Spread the love

गांधी ग्राउंड चौराहे से सुभाष चौक तक जर्जर सड़क का होगा निर्माण, 50 लाख रुपये जारी

बदायूं। दीपावली से पहले शहर को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से नगर के पांच वार्डों में करीब 99.69 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क, नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के कार्य स्वीकृत हुए हैं। शासन ने इसके लिए 50 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।

स्वीकृत कार्यों में गांधी ग्राउंड चौराहे से सुभाष चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण, नेकपुर, मधुवन कॉलोनी, कल्याण नगर सहित पांच वार्डों की गलियों में सड़क और नाली निर्माण शामिल है। विधायक ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ कराए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveरजपुरा पुलिस ने 12 चोरी की बाइक, कटे हुए पुर्जे और ग्राइंडर मशीन …