Breaking News

बदायूं में संपत्ति की मूल्यांकन सूची का होगा पुनरीक्षण

Spread the love

30 अक्टूबर से देख सकेंगे प्रस्तावित सूची, छह नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

बदायूँ। जनपद में संपत्तियों की मूल्यांकन दरों की प्रस्तावित पुनरीक्षित सूची 30 अक्टूबर 2026 से आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन सुरेश चन्द्र मौर्य ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मूल्यांकन सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जा रही है।

प्रस्तावित सूची अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और उपनिबंधक कार्यालयों में देखी जा सकेगी।

सूची में किसी प्रकार की विसंगति मिलने पर आमजन छह नवंबर 2026 तक संबंधित कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची प्रभावी की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुजरिया में 57वें श्री रामलीला महोत्सव एवं विराट दंगल की तैयारी पूरी

Spread the love26 अक्टूबर से होगा भव्य आगाज अनन्त घोष ब्यूरो मुजरिया। कस्बा मुजरिया स्थित …