बदायूं। भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित जिला बैठक में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठक अभय कुमार गिरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाए और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat