Breaking News

यातायात माह: स्कूलों में पुलिस ने छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

Spread the love

बदायूं। नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाते हुए यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने की जानकारी दी। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, स्टंटबाजी और नशे में ड्राइविंग से बचने की अपील की। पुलिस ने छात्रों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पिंडौल में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक बारात

Spread the loveदेवी-देवताओं की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पिंडौल (बदायूं)। बिल्सी …