Breaking News

कूटरचित दस्तावेज मामले में वांछित महिला गिरफ्तार, 77 हजार रुपये बरामद

Spread the love

बदायूं। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में वांछित चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान ब्रजेश पत्नी किशनपाल, निवासी ग्राम जुनैठा, थाना बनियाठेर, जनपद संभल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 77 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। महिला थाना सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमे में वांछित थी। पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पटाखा बाजार में अग्निशमन विभाग का औचक निरीक्षण, दुकानदारों को दी चेतावनी

Spread the loveसुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर कार्रवाई की हिदायत, ग्राहकों को भी किया …