Breaking News

ताइक्वांडो में बदायूं की बेटी अलिशबा ने लहराया परचम, दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Spread the love

बदायूं। जिले की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अलिशबा फातिमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर बदायूं का नाम रोशन किया है। शहर की कादरी कॉलोनी निवासी तारिक रियाज की पुत्री अलिशबा डी पॉल स्कूल में कक्षा सात की छात्रा हैं। इससे पहले भी वह बरेली और लखनऊ मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अलिशबा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के प्रोत्साहन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास को दिया। उनकी उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं समेत तीन स्थानों पर लगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

Spread the loveबदायूं समेत तीन स्थानों पर लगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर, 68 पेंशनरों …