बदायूं। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी ओमप्रकाश पुत्र चन्द्रकेश के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 177/26 में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। शनिवार को उपनिरीक्षक रिंकू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Budaun Amarprabhat