बदायूं। संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में शनिवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वरिष्ठ प्रवक्ता आचार्य शिव सिंह यादव एवं आचार्य सर्वेश कुमार गुप्ता ने नेहरू के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य वेद मित्र आर्य ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके बेहतर पालन-पोषण, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सर्वेश कुमार गुप्ता ने किया। अंत में वैदिक शांति पाठ के साथ समारोह संपन्न हुआ।
Budaun Amarprabhat