बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को बदायूँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे चार वारंटी अभियुक्त तथा शांति भंग करने के आरोप में पकड़े गए 15 व्यक्ति शामिल हैं। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस ने एमवी एक्ट (धारा 194D) के अलग-अलग वादों में वांछित दो वारंटियों—ग्राम अहमद नगर बिचौला निवासी रामरतन पुत्र अजयपाल तथा कस्बा उसहैत के वार्ड नंबर-10 निवासी रोहित अली पुत्र तसब्बर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट (धारा 25) के पुराने मामले में वांछित मोहल्ला कबूलपुरा निवासी उर्वेश पुत्र रामसहाय को दबोचा। इसके अतिरिक्त थाना जरीफनगर पुलिस ने धारा 128 दं.प्र.सं. से संबंधित वाद में ग्राम अफजलपुर विधौली निवासी विनोद पुत्र वेदराम को गिरफ्तार किया।
दूसरी ओर, विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। थाना उसहैत पुलिस ने सर्वाधिक आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें कमले नगला निवासी सतेन्द्र सिंह उर्फ लालू, विकास कुमार, सुभाष, सुनील व अमित, गढ़िया चौरा निवासी रामदीन तथा झझरऊ निवासी जमां खां और मुज्जमिल शामिल हैं।
इसी क्रम में थाना उझानी पुलिस ने किलाखेड़ा निवासी शोभित सक्सेना, गंगौरा निवासी रोहित और हरहरपुर निवासी केहर सिंह को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। थाना उसावाँ पुलिस ने सौंधामई निवासी उमेश व नेत्रपाल तथा नैनामई निवासी सत्यवीर को पकड़ा, जबकि थाना सहसवान पुलिस ने ग्राम बैरपुर मानपुर निवासी मुमताज अली को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
Budaun Amarprabhat