Breaking News

16 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी को दो वर्ष का सश्रम कारावास

Spread the love

बदायूँ। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत बदायूँ पुलिस की प्रभावी पैरवी से गैंगस्टर एक्ट के करीब 16 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय ने एक अभियुक्त को दो वर्ष के सश्रम कारावास और पाँच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के पर्यवेक्षण और अभियोजन विभाग के बेहतर समन्वय के फलस्वरूप सामने आया है।
प्रकरण वर्ष 2010 का है, जब थाना दातागंज में ग्राम सबलपुर नबदिया निवासी अजय उर्फ अजईया पुत्र रामबहादुर के विरुद्ध धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट (मुकदमा अपराध संख्या 1374/2010) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह द्वारा पूर्ण कर साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
पुलिस मुख्यालय के ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के अंतर्गत इस मुकदमे को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया। इसके बाद जनपद की मॉनीटरिंग सेल तथा थाना दातागंज के पैरोकार कांस्टेबल मोनू बालियान ने अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय स्थापित करते हुए न्यायालय में समयबद्ध और सशक्त पैरवी सुनिश्चित की।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-06/गैंगस्टर न्यायालय) बदायूँ की अदालत ने अभियुक्त अजय उर्फ अजईया को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोषी को दो वर्ष के सश्रम कारावास तथा पाँच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। आदेश के अनुसार अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस सफल पैरवी में पैरोकार कांस्टेबल मोनू बालियान, अभियोजक दिलीप कुमार तथा विवेचक उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह के योगदान की पुलिस विभाग द्वारा सराहना की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बरेली-मुरादाबाद रेंज में बड़ा फेरबदल!

Spread the love🚨 बरेली-मुरादाबाद रेंज में बड़ा फेरबदल! बरेली के डीआईजी अजय साहनी बने मुरादाबाद …