Breaking News

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प, परिवार और समाज को जागरूक करने की अपील

Spread the love

बदायूं। यातायात माह-2026 के तहत गुरुवार को एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यातायात प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क संकेतों और सुरक्षित आवागमन की जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही अपने परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला सैनिक बन्धु की बैठक 20 नवम्बर को

Spread the loveबदायूँ: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अ0प्रा0) ने …