बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के तहत गुरुवार को परिवहन एवं यातायात पुलिस विभाग की टीम ने टिथोनस स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने, ट्रैफिक लाइट का पालन करने तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की जानकारी दी। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और तेज गति से बचने की सलाह दी। बच्चों से स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।
Budaun Amarprabhat