Breaking News

रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे युवक की अचानक गिरने से मौत

Spread the love

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, शव लेकर गांव रवाना

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार को बस का इंतजार कर रहे 27 वर्षीय युवक की अचानक गश खाकर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम भरकापट्टी निवासी छविराम पुत्र जयपाल अपने बहनोई के बेटे की शादी में शामिल होने कादरचौक क्षेत्र के ग्राम वर्चुऊ आए थे। शादी समारोह के बाद वह घर लौटने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह जमीन पर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद वे शव को अपने पैतृक गांव ले गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ताइक्वांडो में बदायूं की बेटी अलिशबा ने लहराया परचम, दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Spread the loveबदायूं। जिले की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अलिशबा फातिमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए …