Breaking News

विधायक महेश गुप्ता ने 12 विकास कार्यों के लिए स्वीकृत कराए लगभग 57 लाख रुपये

Spread the love

शहर को मिली विकास की नई सौगात

जर्जर सड़कों और गलियों की बदलेगी सूरत, जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य
बदायूँ। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के प्रयासों से विधायक निधि योजना के अंतर्गत बदायूँ शहर में 12 महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 56 लाख 50 हजार 700 रुपये (लगभग 57 लाख रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही इन निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाएगी।
इन स्वीकृत परियोजनाओं के तहत शहर के विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में लंबे समय से जर्जर व क्षतिग्रस्त पड़ी गलियों को दुरुस्त कर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सिविल बार परिसर में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति द्वार का निर्माण भी शामिल है। खराब रास्तों के कारण स्थानीय निवासियों को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने इन प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दिलाई है।
विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि बदायूँ शहर का समग्र और संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की जो गति बनी है, उसी संकल्प के साथ शहर के प्रत्येक वार्ड तक सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
प्रमुख स्वीकृत विकास कार्य:
इस बजट से जिला बार में पुराने डीएसओ ऑफिस से लाल गेट तक सीसी रोड (11.28 लाख), मोहल्ला ब्राह्मपुर इमली चौक क्षेत्र में सड़क निर्माण (9.73 लाख), प्रीत बिहार नगला शर्की (7.75 लाख), जवाहरपुरी (5.85 लाख व 1.44 लाख), नई सराय वार्ड-27 (5.54 लाख), सुंदर नई बस्ती (4.90 लाख) और सुरेश अरोरा ऑफिस से अजय विक्रम एडवोकेट के घर तक (4.07 लाख) सहित सिविल बार में स्मृति द्वार (2.40 लाख), बालाजी नगर, सम्राट अशोक नगर और मोहल्ला खण्डसारी में सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस पहल से हजारों शहरवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बरेली-मुरादाबाद रेंज में बड़ा फेरबदल!

Spread the love🚨 बरेली-मुरादाबाद रेंज में बड़ा फेरबदल! बरेली के डीआईजी अजय साहनी बने मुरादाबाद …