Breaking News

ककराला-बदायूं रोड पर बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग घायल

Spread the love

हादसे के बाद ऑटो खाई में गिरा, घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया

ककराला। ककराला-बदायूं मार्ग पर गुरुवार को निजी बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घायलों में अनाया पुत्री हृदेश, हृदेश पुत्र रामरहीस, प्रेमलता पत्नी हृदेश निवासी ग्राम बिरियाडाड़, फैजान पुत्र कुआंन अली निवासी ककराला वार्ड छह, रिहाना पत्नी हसमत निवासी वार्ड आठ और ऑटो चालक लकी निवासी गांव कंचनपुर शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, व्यापारियों से किया संवाद

Spread the loveबिसौली। कस्बे में शांति एवं कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा आमजन व …