Breaking News

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत

Spread the love

उसहैत। उसावां के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह पटेल का उसहैत स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय उसहैत प्राचीन में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यों को समय से बेहतर ढंग से पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभागीय कार्यों के निष्पादन में शिक्षक संगठनों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष नन्द किशोर पाठक और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मु. कामरान ने हर उचित कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर योगेश कुमार शाक्य, हेमेंद्र सिंह, जितेन्द्र पाल, जीशान खां, पूनम भारद्वाज, मोहम्मद तारिक, नफीस, शैलेंद्र सिंह, कौशल किशोर और देवेन्द्र सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुंवरगांव और जरीफनगर से पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदायूं पुलिस …