*
*बहजोई (सम्भल)।* पुलिस अधीक्षक सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरी के खिलाफ अभियान के तहत थाना बहजोई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 19 नवम्बर को हुई दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे व निशादेही से चोरी की कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज रावत व क्षेत्राधिकारी बहजोई अजीत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बहजोई राजीव कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सम्भल तिराहा बहजोई के पास से दोनों अभियुक्तों को चोरी की दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता -*
1. विकास पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम जैरोई हयातनगर, थाना बहजोई, जनपद सम्भल
2. धर्मेन्द्र पुत्र नेमचन्द्र निवासी ग्राम बिसारू, थाना बहजोई, जनपद सम्भल
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे मेलों, मंदिरों व सरकारी अस्पतालों के आसपास रेकी करते थे। भीड़भाड़ वाली जगह पर खड़ी मोटरसाइकिल को चिन्हित कर चोरी कर लेते थे। चोरी की बाइकों को बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे।
अभियुक्तों की निशादेही पर ग्राम बिसारू रोड स्थित भट्टे के पीछे से 3 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस प्रकार पुलिस ने कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
*बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण -*
1. एचएफ डीलक्स (बिना नम्बर प्लेट)
2. स्प्लेंडर नं0 UP38Y7488
3. टीवीएस नं0 HR18A6582
4. होंडा सीबी शाइन (बिना नम्बर प्लेट)
5. हीरो सुपर स्प्लेंडर काला रंग (बिना नम्बर प्लेट)
इस संबंध में थाना बहजोई पर मु0अ0सं0 581/26 व 582/26 धारा 303(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत थे, जिनमें धारा 317(2)/318(4)/317(4)/317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक, उ0नि0 अपर्णा बंसल, उ0नि0 रोहित कुमार, हे0का0 आशीष त्यागी, सौरभ कुमार, चन्द्रकान्त, मुख्य आरक्षी योगेन्द्र कुमार, का0 राजेश व रि0का0 विकास शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।
Budaun Amarprabhat