Breaking News

श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

Spread the love

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में खेल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न कक्षाओं और आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने किया।
प्रतियोगिताओं में पीएनसी कक्षा की जिग-जैग रेस में गुरपीत प्रथम, अदिशा पाठक द्वितीय और अभय तृतीय रहे। एनसी कक्षा की पेंसिल कलेक्शन रेस में रुद्राक्षी ने पहला, नक्ष शर्मा ने दूसरा और अर्चित बाबू ने तीसरा स्थान हासिल किया। केजी कक्षा की बुक बैलेंस रेस में शौर्य व रोहित यादव की जोड़ी प्रथम, आदित्य यादव व एंजील की जोड़ी द्वितीय तथा अद्या शर्मा व लक्ष्य की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा प्रथम की बॉटल कलेक्शन रेस में आश्वी सोलंकी व अंकुर प्रथम, रितिक व उस्मान द्वितीय तथा आरूही शंखधार व केशव यादव तृतीय रहे।
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना था। समापन पर प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और उन्होंने बच्चों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों को जादूगर सम्राट ने दिखाए मैजिक करतब |

Spread the love** बिल्सी:- आज नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में रेडक्रास सोसायटी मोटीवेशनल मैजीशियन …