बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के 15वें दिन परिवहन विभाग ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रॉन्ग साइड में वाहन चलाने पर 36 चालान किए गए।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के मामलों में भी 42 चालान किए गए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
Budaun Amarprabhat