Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

जनपद के 227 जोड़ों का हुआ विवाह

बदायूँ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत शुक्रवार को दातागंज रोड स्थित एच0पी0 इंस्टीट्यूट के ग्राउंड एवं विकासखंड मुख्यालय समरेर तथा विकासखंड मुख्यालय उसावा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जनपद बदायूं में कुल 162 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया जिसमें 12 मुस्लिम एवं 31 बौद्ध जोड़े सम्मिलित हुए। जनपद बदायूं स्थित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इसके अलावा समरेर ब्लॉक मुख्यालय पर 33 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 32 हिंदू और 01 मुस्लिम जोड़ा सम्मिलित हुए। विकासखंड मुख्यालय उसावां में 32 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया जिसमें सभी हिंदू जोड़े सम्मिलित हुए।
  जनपद बदायूं में सदर विधायक एवं उनकी समिति हरि बोल द्वारा समस्त जोड़ों को हेलमेट उपहार स्वरूप भेंट किया गया। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें प्रत्येक जोड़े पर सरकार द्वारा 51 हजार रुपए की धनराशि व्यय की जाती है। योजना में पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं और पूरी पारदर्शिता के साथ जोड़ों का चयन किया जाता है इसके साथ-साथ जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जोड़ों को शुभकामनाएं व्यक्त की गई।
  मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सास बहू मिलजुल कर रहे, यदि बहू से कोई गलती हो जाती है तो सासु मां उसे क्षमा करें। गृहस्थी को पूरे मनोयोग से संचालित करें। हेलमेट भेंट करते हुए कहा यह आपको मैं जीवन रक्षा कवच भेंट कर रहा हूं। इसके लिए आप सभी लोग प्रयोग करें और दुर्घटनाओं से बचें। दातागंज विधायक राजीव सिंह ने कहा कि गृहस्थी दो गाड़ी के पहिए है और इनमें संतुलन होना बहुत ही आवश्यक है। आप सब लोगों से मैं अपील करता हूं कि गृहस्थी का संचालन  समझदारी एवं संतुलन के साथ करें।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु  पाठक, जिला उपाध्यक्ष, दुर्गेश वाष्णेय जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव युवा भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा मौजूद रहे। विकासखंड मुख्यालय समरेर में दातागंज विधायक राजीव सिंह ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम ब्लॉक प्रमुख समरेर उपस्थित रहे। विकासखंड मुख्यालय उसावा में ब्लॉक प्रमुख उसावा, दातागंज विधायक राजीव सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन महाराज सिंह समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

आज का व्यापारिक राशिफल: कारोबार में कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को सतर्क रहने की जरूरत

Spread the loveमेष: आज व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस …

error: Content is protected !!