मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की गर्ल्स भी छात्रों से कमतर नहीं हैं। हॉस्टल्स की इन छात्राओं ने अपने-अपने ग्रुप्स के संग खूब मस्ती की। एक-दूसरे को रंग-बिरंगा गुलाल लगाया। होली की विश साझा की। सेल्फी ली। ग्रुप फोटोग्राफी भी जमकर हुई। रंग-बिरंगे परिधानों में एग्रीकल्चर, एलएलबी, बीएफए, बीएबीएड, बीडीएस, बीपीटी, फार्मा डी स्टुडेंट्स की शिनाख्त भी मुश्किल हो गई। हॉस्टल्स में होली के पर्व पर शायरी प्रतियोगिता के संग-संग लोकनृत्य, स्टैडअप कॉमेडी के बाद डीजे पर छात्राएं खूब थिरकीं। होलिया में उड़े रे गुलाल…, होली खेले रघुवीरा…. जय जय शिव शंकर… सरीखे बालीवुड गानों की धुनों पर इन छात्राओं के लिए होली के रंग अविस्मरणीय हो गए।
Check Also
बिल्सी में गड्ढामुक्त सड़क अभियान शुरू, शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग
Spread the loveजिलाधिकारी को ट्री मैन प्रशांत जैन ने लिखा था पत्र बिल्सी। नगर की …
Budaun Amarprabhat