Breaking News

10अप्रैल को नगर में निकाली जाएगी भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा

Spread the love

10अप्रैल को नगर में निकाली जाएगी भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा

बिल्सी:-श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन समाज बिल्सी के तत्वावधान में दिनांक 10 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न प्रकार की भगवान महावीर स्वामी के जीवनकाल से संवंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी । शोभायात्रा में रथ पर भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को लेकर नगर भ्रमण कराया जाएगा जो विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी, शोभायात्रा मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर साहबगंज स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से होते हुए अमर कोल्ड स्टोरेज स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से कछला बस स्टैंड रोड स्थित जेपी जैन बाल निकेतन जूनियर हाई स्कूल पर जाकर विसर्जित होगी समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू जैन ने बताया की शोभायात्रा की लिखित अनुमति प्रशासन द्वारा ले ली गई है एवं शोभायात्रा से संवंधित सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

Spread the loveमहिला सुरक्षा, साइबर अपराध और अधिकारों की दी जानकारी, आत्मनिर्भर बनने का किया …