Breaking News

शिकायती पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजकर कार्यवाही की मांग

Spread the love

थाना बिनावर क्षेत्र के नरखेड़ा रोड पर खेतों में करंट वाले तार लगे हुए थे जिसकी सूचना पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा ने एक्स हैंडल के माध्यम से बदायू पुलिस को दी थी, बदायूं पुलिस ने जवाब में लिखा कि तार हटवा दिए गए हैं जबकि पशु प्रेमी ने पुनः चेक किया तो तार टुवेल से लगे पाए गए, पशु प्रेमी ने एक्स हैंडल पर झूठी जानकारी देकर उच्च अधिकारियों और शिकायत कर्ता को गुमराह करने के लिए थाना पुलिस के विरुद्ध शिकायती पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजकर कार्यवाही की मांग की। पशु प्रेमी ने बताया कि ये करंट वाले तारों से आये दिन हादसे हो रहे हैं, जनपद में कई जगह बच्चे, बूढ़े और जवान इंसानो के साथ साथ गौवंश भी चिपक के मर चुके हैं। उसके बावजूद भी इन तारों पर रोक नहीं लगाई जा रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Spread the loveबिसौली। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में शुक्रवार सुबह दो …

error: Content is protected !!