Breaking News

भारत परिषद भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पंकज सक्सेना

Spread the love

भारत परिषद भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पंकज सक्सेना

मनोनीत हुए पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर किया स्वागत

भारत परिषद भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश एव विधि सलाहकार राज्याल उत्तर प्रदेश चंद्रभूषण पांडे के अनुमोदन पर भारत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने जनपद बदायूं के विकास खंड उझानी के लऊआ कठौली के रहने वाले पंकज सक्सेना प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, जनपद बदायूं के विकास खंड उझानी के पीयर खंदना के रहने वाले सौम्य वर्मा उर्फ सुखपाल वर्मा प्रधान को प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश, जनपद बदायूं के विकास खंड उझानी के गठौना गांव के रहने वाले नवीन कुमार शाक्य प्रधान को मंडल महामंत्री बरेली व जनपद बदायूं का प्रभारी और जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गांव में रहने वाले विवेक कुमार सक्सेना को जिला महामंत्री बदायूं को मनोनीत कर भारत परिषद भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी दी है। वहीं मनोनीत हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना ने कहा कि वह संगठन के हित के लिए कार्य करेंगे और संगठन को और भी मजबूत करेंगे ।मनोनीत होने की जानकारी मिलने पर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रधानों ने जाकर मनोनीत हुए पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया । इस अवसर पर प्रधान संदेश, प्रधान महेंद्रपाल कश्यप, प्रधान मनोज कुमार शाक्य, प्रधान उदयवीर सिंह, प्रधान उपदेश, प्रधान ब्रह्मपाल, प्रधान राजेश, प्रधान ज्ञानचंद्र, प्रधान श्योराज कश्यप, प्रधान वीरेंद्र, प्रधान राकेश मथुरिया, प्रधान चंद्रभान, प्रधान राकेश सिंह, प्रधान सुमनवीर समेत बडी संख्या में प्रधान मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आज का व्यापारिक राशिफल: कारोबार में कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को सतर्क रहने की जरूरत

Spread the loveमेष: आज व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस …

error: Content is protected !!