सहसवान: भाजपा की ओर से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन
किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सरकार और संगठन की परिवर्तन यात्रा एवं भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा ने देश की राजनीति की दिशा और दशा दोनों को बदला है। संगठनात्मक रूप से भी निरंतर सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। एक ओर जहाँ सभी पार्टियों में वंशवाद, परिवारवाद और बहुतायत में जातिवाद हावी है। वहीं भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जो विशुद्ध रूप से लोकतांत्रिक है और सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्यरत होने के साथ ही भाजपा सरकार गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त वातावरण प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जान प्रकाश गुप्ता ने भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार विषय पर विचार रखे।
कार्यक्रम संयोजक अनुज माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं व्यापारी सभी वर्गों को सशक्त करने वाले ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और भारत को वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, वीरपाल यादव, ललतेश ठाकुर, परमवीर शाक्य, राजीव शर्मा, जिला पंचायत सदस्य पूनम यादव, दहगवां ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता, सहसवान ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, इस्लामनगर ब्लॉक प्रमुख गजेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आदर्श सक्सेना ने किया।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं
Budaun Amarprabhat