Breaking News

गोरखपुर : मरने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, किया वायरल

Spread the love

*गोरखपुर:-मरने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, किया वायरल ।*

#गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के खजुरगांवा गांव में एक 19 वर्षीय युवक अंकुर द्विवेदी उर्फ गुडू ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाली इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर #वायरल कर दिया। वीडियो में उसने कहा कि अब जीने की तमन्ना खत्म हो गई है।

यह घटना उस समय हुई जब घर में हाल ही में गृह प्रवेश और जनेऊ संस्कार का आयोजन हुआ था—यह कार्यक्रम महज चार दिन पहले संपन्न हुआ था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की आत्महत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामूहिक रोजा इफ्तार में उमड़ा रोजेदारों का हुजूम, मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : आई एम खान बिसौली। माहे रमजान के पाक महीने में घरों …

error: Content is protected !!