Breaking News

*लीवर को रखें साफ़ घरेलु आसान तरीको से*

Spread the love

🟩
*लीवर को रखें साफ़ घरेलु आसान तरीको से*

लीवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लीवर पाचन तंत्र से खून को फ़िल्टर करने का काम करता है। लीवर की सेहत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता , क्योंकि हमारा पूरा शरीर का स्वस्थ लीवर पर निर्भर होता है। लेकिन आज के समय में स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान ना देने की वजह से कई लोगों के लीवर के स्वस्थ पर बुरा असर पड़ता है। कई बार गलत खाने पीने की वजह से शरीर में लीवर की समस्या आ जाती है। लेकिन हम आपको कुछ घरेलू नुस्ख़े बताते हैं जैसे के पानी और शहद के साथ लीवर को कैसे स्वस्थ रखा जाये.

*पानी और शहद*

सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से यह हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। शहद को गर्म पानी के साथ लेने से लीवर और वजन कम करने में मददत मिलती है। इससे और भी शरीर की कई समस्याओं में मददत मिलती है।

अच्छी पाचन शक्ति के लिए गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से पेट की सफाई होती है। यह लीवर में रस पैदा करता है , जिससे पाचन शक्ति में मदद मिलती है। नींबू में एसिड मौजूद होता है जो शरीरक शक्ति को मजबूत बनाता है। इसी तरह शहद शरीर में होने बाले संक्रमण को रोकता है।

शहद और पानी के सेवन से हमारे शरीर को काम करने की शक्ति मिलती है। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है। यह हमारे शरीर के अंगों को ठीक रखता है ,जिससे यह सही कार्य करते हैं।

शहद और पानी के साथ कब्ज दूर होती है। कब्ज होने पर रोज़ाना इस मिश्रण का सेवन करने से राहत मिलती है। इससे मल बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।

लहसुन की एक कली में लीवर को स्वस्थ रखने के गुण होते हैं। जो शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लहसुन में एलिसिन और सिलेनियम तत्व पाये जाते हैं , जो लीवर की साफ़ सफाई में सहायता करते हैं।

लीवर को साफ़ रखने के लिए सेब एक एहम भूमिका निभाता है। सेब में पेकिटन नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व शरीर को शुद्ध और पाचन शक्ति को ठीक रखता है।

लीवर की सफाई और इसे स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियां एहम भूमिका निभाती हैं। इस पत्ते दार सब्जियों को आप कच्चा या पका कर और जा जूस के रूप में ले सकते हैं। यह शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14 मार्च को जिला न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कोमल श्रीवास्तव ने …

error: Content is protected !!