Breaking News

इकाईयाँ के उत्साहवर्धन हेतु होंगी पुरस्कृत

Spread the love

इकाईयाँ के उत्साहवर्धन हेतु होंगी पुरस्कृत
बदायूँ: 21 अप्रैल। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा वित्तपोषित खादी एवं ग्रामोद्योग इकाईयो के अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद तथा बिक्री करने वाली इकाईयों के उत्साहवर्धन हेतु वित्तीय वर्ष-2025-26 में पुरस्कार योजना के अर्न्तगत पुरस्कृत किया जाना है।
उन्होंने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजनार्न्तगत विगत तीन वर्ष पुरानी स्थापित एवं निरन्तर कार्यरत इकाईयों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। उद्यमियों के चयन प्रक्रिया का निर्धारण ’’न्यूनतम पूॅजी निवेश पर अधिकतम रोजगार प्रदान करने वाली इकाईयों के आधार पर किया जायेगा।‘‘ 31.03.2022 तक स्थापित निरन्तर कार्यरत उद्यमी इस योजना में पुरस्कार हेतु अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मो0 शहवाजपुर, पुरानी चुंगी, बदायूँ से प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर कार्यालय दिवस में 30 अप्रैल 2025 की सायं 05ः00 बजे तक जमा कर सकते हैं। उद्यमी/लाभार्थी अधिक जानकारी हेतु उनके मो0 नं0 07408410766 पर सम्पर्क कर सकते है। इस तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …