Breaking News

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने दंपती को लाठी-डंडों से पीटा

Spread the love

बीच-बचाव करने पहुंचे माता-पिता पर हमला, दोनों घायल; पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव वनबेहटा में गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर पति-पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव वनबेहटा निवासी दयाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग उनके बेटे अंकित कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर जब वह और उनकी पत्नी जलधारा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे, तभी आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में दयाराम और उनकी पत्नी जलधारा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अंकित कुमार का आरोप है कि गांव के कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में उनके माता-पिता पर भी हमला कर दिया।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …