Breaking News

मानदेय भुगतान न होने पर रोजगार सेवकों ने जताया विरोध, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता अमित वर्मा
उसावां। ब्लॉक क्षेत्र में रोजगार सेवकों ने मानदेय का भुगतान लंबे समय से न होने पर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया। रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मनीष वर्मा को सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग की।
रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश यादव के नेतृत्व में रोजगार सेवक बीडीओ कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या से अवगत कराया। रोजगार सेवकों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है और परिवार के भरण-पोषण में भी दिक्कतें आ रही हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराया जाए, ताकि रोजगार सेवकों को राहत मिल सके।
इस दौरान अनिल कुमार, गफ्फार खां, बृजेश कुमार, आनंद कुमार और अशोक कुमार सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …