Breaking News

नेकपुर में 12 से 20 मार्च तक गूंजेगी श्रीराम कथा, संत रवि जी समदर्शी महाराज करेंगे अमृत वर्षा

Spread the love

बदायूं। शहर के नेकपुर स्थित भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में 12 मार्च से 20 मार्च तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन परम पूज्य सामाजिक संत श्री रवि जी समदर्शी महाराज के श्रीमुख से होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, मर्यादा, आदर्श और धर्म के संदेशों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और प्रेरणा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बदायूं की ओर से सहयोग किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि श्रीराम कथा के माध्यम से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!