Breaking News

जनसुनवाई निस्तारण में बदायूं पुलिस नंबर-1: फरवरी में पूरे प्रदेश में हासिल की पहली रैंक

Spread the love

बदायूं। जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण में बदायूं पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शासन द्वारा माह फरवरी-2026 के मूल्यांकन में जनपद बदायूं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 75 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मा. मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मूल्यांकन किया गया। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में बदायूं पुलिस ने बेहतर कार्य करते हुए सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
जनपद के 22 थानों में से 19 थानों ने भी अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। मूल्यांकन के दौरान सन्दर्भों की मार्किंग और अग्रसरण में अधिकतम 10 में से 10 अंक, डिफॉल्टर श्रेणी में कोई मामला न जाने पर 20 में से 20 अंक तथा संतुष्ट फीडबैक के आधार पर 30 में से 30 अंक प्राप्त हुए।
इसके अलावा उच्चाधिकारियों द्वारा किए गए श्रेणीकरण में 20 में से 20 अंक, मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा श्रेणीकरण में 10 में से 10 अंक, रैंडम श्रेणीकरण में 10 में से 10 अंक और उच्चाधिकारियों की कार्यवाही में भी 10 में से 10 अंक प्राप्त किए गए। जनता दर्शन फीडिंग में 10 में से 10 अंक, प्रोफाइल अपडेट में 5 में से 5 अंक तथा अधिकारी की फील्ड विजिट रिपोर्ट में भी 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए।
इस प्रकार मूल्यांकन रिपोर्ट में कुल 135 में से 135 अंक प्राप्त कर बदायूं पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक अशोक कुमार काम्बोज तथा आईजीआरएस यूनिट की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस व होली मिलन समारोह में सम्मानित हुईं समाजसेवी महिलाएं

Spread the loveअखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब के कार्यक्रम में रंग-गुलाल के बीच सांस्कृतिक …

error: Content is protected !!