Breaking News

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र पर तोड़ फोड़

Spread the love

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र पर तोड़ फोड़ , महिला ग्राम प्रधान ने अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को दी तहरीर
बिसौली / आसफपुर – बीते दिनों तहसील बिसौली क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव पिंडारा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र पर कुछेक हरकती लोगों ने तोड़ फोड़ कर दी ।
इस समूचे मामले को लेकर यहां की महिला ग्राम प्रधान प्रेमवती यादव ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एक शिकायती प्रार्थना पत्र बिसौली कोतवाली पुलिस को दिया है ।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना – पत्र के मुताबिक अज्ञात लोगों द्वारा सरकारी कार्य में व्यवधान पैदा करने व सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने को लेकर अग्रिम कार्यवाही करने की मांग की है ।
इस वाकिया को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की छान – बीन शुरू कर दी है ।
इधर घटना को अंजाम देने वाले हर कती लोग अपना मुंह छुपाए हुए हैं ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रामनवमी को लेकर सम्भल पुलिस अलर्ट, एएसपी उत्तरी ने दूरबीन से परखी सुरक्षा व्यवस्था

Spread the loveअमर प्रभात | सम्भल। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के …