Breaking News

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the love

बरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल
तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को नवनिर्मित पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा और एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। भाजपा नेत्री ममता शाक्य और आगरा तैनात डीएसओ एसपी शाक्य ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया।
एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वजीरगंज मार्ग पर अब तक कोई पेट्रोल पंप नहीं था, जिससे किसानों और वाहन चालकों को दूर-दराज के शहरों में पेट्रोल-डीजल लेने जाना पड़ता था। अब पंप खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, समय और धन दोनों की बचत होगी।
भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने कहा कि क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह पेट्रोल पंप स्थापित किया गया है। यहां शुद्धता के साथ पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत होगा।
उद्घाटन समारोह में क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, रामेश्वर शाक्य, पीडी सिंह, मुकेश चंद्र मौर्य, ब्रजेश कुमार सिंह, वरुण शंखधार, राजाराम शाक्य, प्रिंस कुमार, सत्यपाल सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। पंप मालिक की खुशी देखते ही बन रही थी, क्योंकि अब उनका व्यवसाय क्षेत्र के लोगों के लिए सीधे लाभ का केंद्र बन गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!