Breaking News

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देशभर के अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में टॉप किया है। परिणाम घोषित होते ही सफल अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
यूपीएससी द्वारा जारी सूची के अनुसार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर से हजारों अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। सफल उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए किया जाएगा।
बताया जाता है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन किया जाता है।
परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जहां अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और नाम देखकर परिणाम की जांच कर सकते हैं।
सफल अभ्यर्थियों को अब प्रशिक्षण के बाद विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी, जिससे वे देश की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

9 वर्षीय फरहीन फात्मा ने रखा पहला रोज़ा, परिवार ने की हौसला अफज़ाई

Spread the loveमोहल्ला फरशोरी टोला में इफ्तार के दौरान बच्ची के जज़्बे की सराहना संवाददाता …

error: Content is protected !!