Breaking News

होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 179 किलो रंगीन कचरी सीज

Spread the love

बदायूं | संवाददाता गोविंद देवल

होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी बदायूं के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सी.एल. यादव एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान 25 फरवरी 2026 को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर एक खाद्य पदार्थ का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। जोगीपुरा स्थित मेसर्स सेठी क्रॉकरीज के प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी का एक नमूना लिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद लगभग 179 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य 10 हजार रुपये) रंगीन कचरी को नियमानुसार सीज कर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर सुधार सूचना (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी की जा रही है। संग्रहित नमूने को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत Food Safety and Standards Act, 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों को ढककर रखें, प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखें, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री ही बिक्री करें तथा बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय संचालित न करें। मौके पर उपस्थित आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सी.एल. यादव के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र नाथ मिश्रा, श्रीमती सीमा यादव एवं श्रीमती प्रिया त्रिपाठी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीलीभीत में 3 दिवसीय “जनपद सरस मेला” संपन्न

Spread the loveपीलीभीत में 3 दिवसीय “जनपद सरस मेला” संपन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित …

error: Content is protected !!