Breaking News

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

साइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। NIIT Foundation द्वारा Mahindra Finance के सौजन्य से 28 फरवरी को जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम Budaun City Mall में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास उपस्थित रहे। वहीं साइबर क्राइम इंस्पेक्टर रजत यादव ने साइबर फ्रॉड से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। समाज कल्याण विभाग से गुंजन शर्मा एवं प्रीति चौहान ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुहतशाम सिद्दीकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
NIIT Foundation की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप प्रजापति के नेतृत्व में ट्रेनर नदीम हैदर, रिदा खान, मुशीर अली, श्री मनोज, अंजली एवं जुनैद द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को डिजिटल एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आकाशवाणी रामपुर से आज प्रसारित होंगी सुरेन्द्र नाज़ बदायूनी की ग़ज़लें

Spread the love‘कलाम-ए-शायर’ कार्यक्रम में होली शीर्षक से सुनाई देंगी रचनाएँ संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं …

error: Content is protected !!